Home / Odisha / ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

बालेश्वर। जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के शिखरपुर में एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से आज एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। उसके माता-पिता परमजीत और सुषमा देवी पड़ोसी राज्य झारखंड से ताल्लुक रखते हैं। वे ईंट भट्ठे पर मजदूर के रूप में काम करते हैं।

मृत लड़के की मां सुषमा देवी ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा शिवम खेल रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मैंने उसे थोड़ी देर पहले खाना खिलाया था और काम पर चले गये। हम झारखंड से हैं। मैं और मेरे पति ईंटें बनाते हैं। हादसे के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही जलेश्वर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …