-
नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान
भुवनेश्वर। ओडिशा में इस वर्ष का पहला रोजगार मेला शुक्रवार को भुवनेश्वर में आय़ोजित होगा। इस मेले में केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान योग्य मनोनीत प्रत्याशियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इन लोगों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय व विभागों में नियुक्ति मिलेगी। भुवनेश्वर के आचार्य विहार स्थित सीएसआईआर खनिजन व वस्तु प्रौद्यगिकी संस्थान (आईएमएमटी) में इस रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
