Home / Odisha / मालकानगिरि में तेदुंए की खाल बरामद, तीन गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मालकानगिरि में तेदुंए की खाल बरामद, तीन गिरफ्तार

भुवनेश्वर। मालकानगिरि जिले के मोटू पुलिस सीमा के तहत पोटेरू नहर क्षेत्र के पास छापेमारी के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की खाल जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में मुकेश माडकामी, पैंटा माडकामी व दुला माडकामी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों को किसी से गुप्त सूत्र सूचना मिली कि मान्यमकोंडा पंचायत के पोटेरु कैनाल के निकट तेंदुए की खाल को बेचने की योजना बना रहे हैं। स्थानीय वन विभाग के अधिकारी अपनी टीम को लेकर वहां छापा मारा और वहां से खाल व एक बाइक को बरामद किया। इस खाल की लंबाई 1.13 मीटर है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में और कौन लोग शामिल हैं तथा इससे पूर्व भी क्या उन्होंने किसे इस तरह के खाल बेचा है, इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …