Home / Odisha / गायक ह्यूमन सागर पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप

गायक ह्यूमन सागर पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप

  •  पत्नी श्रिया मिश्रा ने कटक के महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

भुवनेश्वर। ओड़िया पार्श्व गायक ह्यूमन सागर पर उनकी पत्नी श्रिया मिश्रा ने घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है। सागर अपनी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाने के बाद मुसीबत में फंस गए हैं।

गायक की पत्नी श्रिया मिश्रा ने कल कटक के महिला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने दंपति को गुरुवार को काउंसलिंग के लिए पेश होने को कहा है।

कटक के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्र ने इसकी पुष्टि की है कि गायक की पत्नी ने घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि

कल, वैवाहिक कलह या घरेलू हिंसा को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। हमने मामला महिला थाने को रेफर कर दिया है। महिला पुलिस इसकी प्रारंभिक जांच कर रही है। हमारी प्रक्रिया के अनुसार, हम दंपति को बुलाएंगे और आपसी समझौते के लिए उनकी काउंसलिंग करेंगे। डीसीपी ने कहा कि आरोप का सार घरेलू हिंसा और वैवाहिक कलह है। उल्लेखनीय है कि सागर ने साल 2017 में शो वॉयस ऑफ ओडिशा सीजन-2 में उनकी साथी प्रतिभागी श्रिया मिश्रा से शादी की। उनकी एक बेटी है।

इससे पहले गायक अपने गाने ‘झिया नुहे तू कोरोना वायरस’ को लेकर विवादों में घिर गए थे, जिसमें कॉलेज जाने वाली एक लड़की की तुलना घातक कोरोना वायरस से की गई थी। उनके गाने ‘छेंडीपड़ा रानी’ ने भी एक विवाद खड़ा कर दिया है।

वह साल 2019 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हुए थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …