Home / Odisha / कटक मारवाड़ी क्लब में आज से होगी नानी बाई रो मायरो धूम

कटक मारवाड़ी क्लब में आज से होगी नानी बाई रो मायरो धूम

  • सैकड़ों की संख्या में भक्तों का होगा जमावड़ा

कटक. नंदगांव वृद्ध गोसेवा आश्रम की ओर से मानिक घोष बाजार स्थित मारवाड़ी क्लब में 13 से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं. मारवाड़ी क्लब को सजाया गया है. यह कार्यक्रम 13, 14 एवं 15 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक राधा स्वरूपा जया किशोरी जी के मुखारविंद से आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीदें हैं.

पूरे तीन दिन तक मारवाड़ी क्लब में भक्ति की रसधारा बहेगी. नानी बाई रो मायरो  कार्यक्रम में 13, 14 एवं 15 मार्च को प्रतिदिन  दोपहर 3:00 बजे से साईं 7:00 बजे तक नृत्य नाटिका का सांस्कृतिक आयोजन एवं मंचन किया जाएगा. राधा स्वरूपा पूज्य जया किशोरी जी अपने सुमधुर कंठ एवं चिर परिचित अंदाज से उक्त मायरे का संगीत में मंचन करेंगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …