-
पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष नीतियां आयोजित
-
मकर वेश में देवों के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
पुरी/भुवनेश्वर। लगभग दो सालों के बाद कोविद-19 प्रतिबंधों से मिली राहत के बीच ओडिशाभर के लोगों ने पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाई। मान्यताओं के अनुसार कुछ लोगों ने आज मनायी, जबकि कल भी मनायी जायेगी। आज मकर संक्रांति मनाने वाले लोगों ने नदियों और समुद्र में स्नान करने के बाद पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। इस मौके पर पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया। भक्त महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और चार दिगपालों को विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में भक्त पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में सभी देवों के मकर वेश में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस वेश में मंदिर में सभी देव और देवियों को रंगीन फूलों और पवित्र तुलसी की मालाओं से सजाया जाता है।
सुबह से ही लोग खुर्दा जिले के आत्रि और कोणार्क के चंद्रभागा में पवित्र स्नान करने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। लोग सूर्य की पूजा करने के लिए कोणार्क भी पहुंचे। स्थानीय परंपरागत रूप से भक्तों ने चंद्रभागा में समुद्र में पवित्र डुबकी लगाने के बाद सूर्य की पूजा-अर्चना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
