Home / Odisha / दो दिनों तक घने कोहरे की संभावना

दो दिनों तक घने कोहरे की संभावना

भुवनेश्वर। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा होने की संभावना है। इस कारण राज्य के विशेष राहत आयुक्त ने 9 जिलों को पीली चेतावनी जारी की है।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा किये गये पूर्वानुमान के अनुसार जिन जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी किया गया है उनमें अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, केन्दुझर, जाजपुर, भद्रक, खुर्दा, नयागढ़ व कंधमाल है।

इसी तरह 14 की देर रात से 15 सुबह तक अनुगूल, कटक, ढेंकानाल, गंजाम, कलाहांडी, कंधमाल व खुर्दा जिले में अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …