Home / Odisha / राज्य में घने कोहरे को लेकर पीली चेतावनी जारी

राज्य में घने कोहरे को लेकर पीली चेतावनी जारी

  • न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से राहत आसार

भुवनेश्वर। राज्य के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने न्यूनतम (रात) तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी ने कल से राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के लिए पीली चेतावनी जारी की है। कल सुबह उत्तर तटीय ओडिशा के खुर्दा, पुरी, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, केंदुझर, जाजपुर, खुर्दा जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना को लेकर पीली चेतावनी जारी की है। 14 जनवरी की सुबह केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, नयागढ़, कंधमाल जिलों में एक या दो स्‍थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और यहां के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

15 जनवरी की सुबह अनुगूल, ढेंकानाल, बौध, केंदुझर, सुंदरगढ़, देवगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, सोनपुर, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर अलग-अलग घना कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए पीली चेतावनी जारी की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …