Home / Odisha / रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई:रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को ट्वीट के बाद यात्री को अपना खोया बैग मिला

रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई:रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को ट्वीट के बाद यात्री को अपना खोया बैग मिला

  • रेल मदद पोर्टल के माध्यम से बैग छूटने की मिली थी शिकायत

भुवनेश्वर:बरपाली से केसिंगा जाने वाली संबलपुर-रायगड़ा इंटर सिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे बिमल कुमार बिद्याधर नाम के एक यात्री ने आज रेल मदद में अपने बैग के छूट जाने की शिकायत दर्ज कराई.

रेलवे ने इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू की और श्री बिद्याधर को आश्वासन दिया कि उनके बैग को बरामद करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद मुनिगुड़ा और संबलपुर में आरपीएफ अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया। बाद में, मुनिगुडा में आरपीएफ टीम ने खोये हुए बैग को बरामद किया और उचित सत्यापन के साथ शिकायतकर्ता को सौंप दिया।

यात्री ने अपना बैग पाकर रेल मंत्रालय की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की और यात्रियों के हित में इस तरह की प्रणाली विकसित करने के लिए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …