Home / Odisha / राणीसती दादी जी का मंगल पाठ का आयोजन

राणीसती दादी जी का मंगल पाठ का आयोजन

कटक. नंदगांव वृद्ध गौ सेवा आश्रम के ट्रस्टी एवं कटक शहर के जाने-माने समाजसेवी गोपाल बंसल के परिवार द्वारा गुरुवार को मानिक घोष बाजार स्थित राणीसती मंदिर में राणीसती दादी मां का मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया गया. इस मंगल पाठ में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुषों ने दादी मां का मंगल पाठ किया.

इस मंगल पाठ में परिवार के मंजू बंसल, निकिता बंसल, राहुल बंसल, छोटू बंसल, अजय गोयल एवं पूजा गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर राणीसती दादी मां का मंगल पाठ किया. इस मंगल पाठ का प्रारंभ शाम चार बजे से शुरू होकर रात्रि 8 बजे आरती के साथ समापन किया गया. उसके बाद प्रसाद सेवन कर कार्यक्रम का समापन किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …