-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के किया लोकार्पण
भुवनेश्वर। विश्व की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी डेलॉयट का भुवनेश्वर में क्षमता संवर्धन केंद्र का लोकार्पण किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका लोकार्पण किया। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विश्व की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी डेलॉयट भुवनेश्वर में अपना केन्द्र खोल कर ओडिशा की वौद्धिक क्षमता को स्वीकृति दी है।
उन्होंने बताया कि कुछ साल पूर्व वह दावेस में विश्व इकोनॉमी फोरम की एक बैठक में डेलॉयट कंपनी के सीईओ पुनीत रेनजेन से ओडिशा में कंपनी का एक केन्द्र खोलने का अनुरोध किया था। आज इस केन्द्र का लोकार्पण होना आनंद का विषय है। इसलिए उन्होंने कंपनी के सीईओ को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि इनोवेशन, टेक्नोलाजी नयी अर्थव्यवस्था के माडल के रुप में विकसित हो रही है। भुवनेश्वर में कंपनी का यह सेंटर स्थापित होना एक बड़ा कदम है। इस संस्थान में बच्चों के काम करने पर उनके कौशल का विकास होगा। भारत अब विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। डेलॉयट कंपनी द्वारा भारत 150 देशों से जुड़ेगा। इससे हमारी अर्थव्यवस्था, पर्यटन व संस्कृति का प्रचार होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
