संबलपुर। जुजुमुरा के पास हुए सडक़ हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। मृतकों का नाम मनोज नायक एवं कल्पतरू बेहेरा बताया गया है। दोनों मृतक मानेश्वर के रहनेवाले थे। मिली जानकारी के अनुसार मनोज एवं कल्पतरू एक बाइक में सवार होकर संबलपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान जुजुमुरा के पास एक बाइक ने उन्हें ठोकर मारा और फरार हो गए। जिसमें मनोज एवं कल्पतरू की हालत गंभीर हो गई। आसपास उपस्थित लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, किन्तु डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जुजुमुरा पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
