-
एक पत्रकार पर ब्लैकमेल और पुलिस पर प्रताड़ना करने का लगाया आरोप
कटक। एक पत्रकार की ब्लैकमेलिंग और पुलिस की कथित प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने आज कटक में डीजीपी कार्यालय के सामने मिट्टी का तेल डालकर और खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर तैना जवानों ने उसे बचा लिया। वह केंद्रापड़ा जिले के पट्टामुंडई की निवासी बतायी गयी है। महिला का आरोप है कि पट्टामुंडई निवासी एक पत्रकार उसकी फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उसे बचा रही है और उसे परेशान कर रही है। इससे परेशान होकर उसने डीजीपी कार्यालय के सामने खुद को आग लगाने का फैसला किया। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जांच का आश्वासन दिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
