Home / Odisha / फीशरी तलाब के पास चलाए जा रहे जूआ अड्डा का पर्दाफाश

फीशरी तलाब के पास चलाए जा रहे जूआ अड्डा का पर्दाफाश

  •  चार गिरफ्तार

संबलपुर। खेतराजपुर पुलिस ने फॉर्म रोड स्थित फीशरी तलाब के पास चलाए जा रहे एक जूआ अड्डा का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अड्डा में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। खेतराजपुर थाना प्रभारी ममता नायक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों का नाम पिंकू नंद, पप्पू सिंह, सिलू दास एवं शिव माझी बताया गया है। अड्डा से नगद 25 हजार 500 रूपया एवं तास बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …