-
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र ने बातकर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालेश्वर से सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी के शीघ्र आरोग्य लाभ करने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बालेश्वर से सांसद प्रताप षाड़ंगी के स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में चिकित्सित होने की बात के बारे में जानकारी मिली। उनकी शीघ्र आरोग्य लाभ करने की कामना करने के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इधर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार की सुबह बालेश्वर से सांसद प्रताप षाड़ंगी से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधान ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे पार्टी के सांसद तथा वरिष्ठ नेता प्रताप षाड़ंगी अस्वस्थ होने के कारण मेडिकल में चिकित्सित होने की बात जानने के बाद उनके साथ बात कर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उनके शीघ्र आरोग्य होने की कामना करता हूं। वह शीघ्र स्वस्थ होकर कार्य क्षेत्र में लौटें, इसके लिए महाप्रभु के निकट प्रार्थना करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
