भुवनेश्वर। भाजपा अपने बूथ स्तर के संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ दो सूत्री उपाय को लेकर आगामी आम चुनाव में उतरेगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यहां पत्रकारों के इस संबंधी सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में 2023 का वर्ष ओडिशा व हमारी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है। एक जिम्मेदार व धीरे-धीरे बढने वाले शक्तिशाली संगठन के रुप में भाजपा गरीब, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा युवा वर्ग के आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य सरकार के विरोध में जो असंतोष है, उसका मुखर प्रवक्ता बनेगी। राज्य के 37 हजार मतदान केन्द्रों में पार्टी के संगठनात्म कार्य को मजबूत किया जाएगा। इस दो सूत्री फार्मूला भाजपा के एजेंडे में है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संदेश को ओडिशा के प्रत्येक घर में व प्रत्येक परिवार में पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए रणनीति तैयार कर रही है। विशेष रुप से प्रवास कार्यक्रम के जरिये लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
