नयागढ़। यहां कांटिलो में महानदी नदी में डूबते एक छात्र को बचाने के दौरान शिक्षक ही डूब गया और उनकी मौत हो गयी। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब एक छात्र स्नान करने के लिए महानदी में गया था। मृतक शिक्षक की पहचान सरोज कुमार दास के रूप में बतायी गयी है। हालांकि हादसे में छात्र बच गया। मृतक केंद्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा क्षेत्र के शंखपड़ा गांव का रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक बुधवार को कांटिलो में पिकनिक मनाने आए छात्रों के एक समूह का नेतृत्व कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
