Home / Odisha / पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी का भव्य स्वागत का आह्वान

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी का भव्य स्वागत का आह्वान

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों से एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी का भव्य तरीके से स्वागत करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि

ओडिशा लगातार दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। साल 2023 में विश्व कप के मैच यहां कलिंग हॉकी स्टेडियम और राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि वास्तव में ओडिशा के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि हम लगातार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। आइए हम सभी हॉकी के घर वापसी का जश्न मनाने के लिए ओडिशा के हर जिले में आयोजित होने वाले राज्यव्यापी ट्रॉफी टूर में शामिल हों।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …