Home / Odisha / भाजपा के सत्याग्रह को लेकर बीजद व कांग्रेस ने साधा निशाना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा के सत्याग्रह को लेकर बीजद व कांग्रेस ने साधा निशाना

भुवनेश्वर। भाजपा द्वारा ओडिशा के राजनीति के अपराधीकरण व महिलाओं के प्रति उत्पीड़न व हिंसा मामले को लेकर आगामी 26 दिसंबर को सत्याग्रह किये जाने की घोषणा के बाद सत्तारुढ बीजद व कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।
बीजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर भाजपा को किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने का पूर्ण अधिकार है, लेकिन केवल आरोप लगाने के लिए आरोप लगाना नहीं चाहिए। उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्री के बेटे ने क्या किया, उसे सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल वर्तमान में सिर्फ पार्टी बनकर नहीं रह गई है बल्कि अब ओडिशा व ओडिशा के लोगों के उत्थान के लिए एक आंदोलन बन चुकी है। भाजपा को इस बात को समझना चाहिए।
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश राउतराय ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा व बीजद दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के दे दो पहलु हैं। दोनों अंदर से मिले हुए हैं। बीजद ने केन्द्र की भाजपा सरकार के अनेक विधेयकों का समर्थन किया है। दोनों में भाई-भाई का संबंध हैं। यह जो प्रतिवाद कर रहे हैं, वह केवल दिखावे के लिए है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …