Home / Odisha / कोरापुट में पर्यटन के विकास को मिले विशेष पैकेज

कोरापुट में पर्यटन के विकास को मिले विशेष पैकेज

  •  धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को लिखा पत्र

भुवनेश्वर। अपार संभावनाओं का इलाका कोरापुट जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज मंजूर किया जाए। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है।
प्रधान ने इस पत्र में कहा है कि कोविद महामारी के समय पूरे देश में लाक डाउन के कारण पर्य़टन का क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हुआ था। वर्तमान स्थिति में इस क्षेत्र को आगे बढ़ाना जरुरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि वाला देखो अपना देश योजना के तहत संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय देश व विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है।
उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है कि कोरापुट जिले में पर्यटन के अपार संभावनाएं हैं। जिले के लिए उत्तम रेल कनेक्टविटी के साथ-साथ विस्टाडोम कोच जैसे अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। कोरापुट जिले से लगा आंध्र प्रदेश के आरा घाटी को विकसित किया गया है तथा लाखों लोग इस स्थान के लिए आ रहे हैं। इसी तर्ज पर कोरपुट को विकसित किये जाने की आवश्यकता है। कोरापुट में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जयपुर में ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ श्रीजगन्नाथ मंदिर, डुमडुमा जल प्रपात, कोलाब डैम में बोटिंग, देवमाली पर्वत में कैंप करने की व्यवस्था है। इसके इलावा इस इलाके को स्वदेश दर्शन योजना विकसित करने की सामर्थ भी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …