-
मुख्यमंत्री ने 56 सौ स्वयं सहायक समूहों को दिये 220 करोड़ रुपये
बालेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालेश्वर का दौरा कर वहां 1896 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें से 374 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि शेष 1431 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने बालेश्वर के सोमनाथपुर में निर्मित एत रेलवे ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के 56 सौ महिला स्वयं सहायक समूहों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति की माताओं को उद्यमी बनना चाहिए और इस आंदोलन को आबे बढ़ाने के दिशा में उन्हें काम करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने वन पंचायत, वन प्रडक्ट पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में उसी पंचायत का एक विशेष द्रव्य का उत्पादन करना चाहिए, जिससे उसके लिए बाजार के सृजन करने में सुविधा होगी। साथ-साथ उस पंचायत की एक विशेष पहचान भी स्थापित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पांच सालों में माताओं को पांच सालों में बिना ब्याज के 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में उद्योग व ऊर्जा मंत्री, प्रताप देव, ओड़िया भाषा, साहित्य व संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्र व बालेश्वर के विधायक शक्ति स्वरुप दास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बालेश्वर जिले के सभी विधायक उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
