-
जी उदयगिरि रहा राज्य में सबसे अधिक ठंड, सबसे कम 5 डिग्री तापमान हुआ रिकॉर्ड
भुवनेश्वर। ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी है। कई जगहों पर कोहरे कारण जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य में कम से कम 10 स्थानों पर रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और उत्तर मध्य ओडिशा के जिलों में बीती रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में रविवार की रात इस मौसम का सबसे कम (5 डिग्री) तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सिमिलीगुड़ा (7), केंदुझर (7.6), चिपलिमा (7.8), फूलबाणी (8),
झारसुगुड़ा (8.2), सुंदरगढ़ (8.5), कोरापुट (9), दारिंगबाड़ी (9) तथा अनुगूल (10) अधिक ठंड रहा। इस सीजन में यह पहली बार है, जब ओडिशा में किसी जगह पर 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। आईएमडी के आंकड़ों में कहा गया है कि ट्विन सिटी भुवनेश्वर और कटक में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
