Home / Odisha / केन्द्रापड़ा में तुरंत यात्रीवाही ट्रेन चलायी जाए – बीजद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केन्द्रापड़ा में तुरंत यात्रीवाही ट्रेन चलायी जाए – बीजद

भुवनेश्वर। केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण केन्द्रापड़ा व मार्शाघाई में यात्रियों को लेकर आवाजाही करने वाली ट्रेन नहीं चल पा रही है। इस मार्ग पर तत्काल यात्रीवाहक ट्रेन चलायी जाए। सोमवार को बीजद के वरिष्ठ नेता तथा राज्य सरकार के मंत्री अतनु सव्यसाची नायक ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह मांग की।

उन्होंने कहा कि 2020 के सितंबर 23 से हरिदासपुर व पारादीप के बीच मालवाहक ट्रेन चल रहा है। नियमित इस मार्ग में 20 मालवाहक ट्रेन चल रही है। यात्रीवाहक ट्रेन को ट्रायल के रुप में चलाया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी इस मार्ग पर यात्रीवाहक ट्रेन अभी तक नहीं चलाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …