
कटक. बीजू महिला जनता दल कटक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से बीजू महिला दल कटक अध्यक्ष अनिता बेहरा के संचालन में मनाया. इसमें मुख्य रूप से सांसद भर्तृहरि महताब, प्रस्तावित राज्यसभा सदस्य सुभाष सिंह, पूर्व बरबाटी विधायक एवं कटक बीजू जनता दल अध्यक्ष देवाशीष समांतराय, महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा, बीजू जनता दल मधु बाबु, रंजन बिस्वाल, बीजू जनता महिला दल कटक की कार्यकारी अध्यक्ष संपत्ति मोड़ा, विभिन्न वार्डों के कॉरपोरेटर, नारी नेत्री गण सहित करीब पन्द्रह सौ (1500) से अधिक महिलाओं ने उपस्थित रहकर महिला दिवस का मनाया.

सुभाष सिंह एवं देवाशीष सामंतराय ने अपने सम्बोधन में बताया कि किस-किस परियोजनाओं को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओं के लिये लागू किया है, जिसका लाभ प्रदेश की हर वर्ग की साधारण से साधारण महिलाएँ आसानी से प्राप्त कर सकती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने मंत्री मंडल में भी महिलाओ को विशेष स्थान दिया है. सुभद्रा दास, अनिता बेहरा एवं सम्पत्ति मोड़ा ने अपने व्यक्तव में कहा कि हम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कार्य प्रणाली के ऋणी हैं. उनके द्वारा महिला के प्रति सम्मान की भावना को हृदय से प्रणाम करते हैं.

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
