Home / Odisha / “एक शाम डा कुमार विश्वास के नाम” की तैयारी अंतिम चरण में

“एक शाम डा कुमार विश्वास के नाम” की तैयारी अंतिम चरण में

भुवनेश्वर। मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर का बहुप्रतीक्षित कवि सम्मेलन “काव्य स्पन्दन” 21 दिसंबर को रेल सभागार, मंचेश्वर  में आयोजित होने जा रहा है। आज सोसाइटी की कार्यक्रम आयोजन समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष श्री संजय लाठ, महासचिव श्री जितेन्द्र मोहन गुप्ता एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

आयोजन समिति के सदस्यो श्री आशीष रुंगटा, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अजय केजरीवाल ने इस भव्य कवि सम्मेलन की विस्तृत जानकारी प्रेस को देते हुए बताया की युग कवि डा. कुमार विश्वास के साथ उनकी टीम में कवि रमेश मुस्कान, कवि प्रियांशु गजेंद्र, कवियत्री पदमिनी शर्मा वीर रस, श्रृंगार रस, हास्यरास की कविताओं से शमा बांधेगे।
आयोजन समिति ने आगे बताया कि रेलसभागर में आयोजित यह कवि सम्मेलन आज तक का सफलतम आयोजन होगा। काव्य प्रेमियों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। मारवाड़ी सोसाइटी ने  अपने  सभी सदस्यों से अपना अपना सहयोग दे कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …