Home / Odisha / बलांगीर में छात्र के गले में लगा भाला

बलांगीर में छात्र के गले में लगा भाला

  •  विद्यालय के वार्षिकोत्सव में गया था शामिल होने

  •  नवीन पटनायक ने जतायी चिंता

  •  मुख्यमंत्री राहत कोष से होगा इलाज

  •  गले में फंसा जैवलिन सफल आपरेशन के बाद निकला

भुवनेश्वर/बलांगीर। बलांगीर जिले के आगलपुर पंचायत उच्च विद्यालय में आज वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान भाला लगने से नौवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिग लड़के को उसके गले से भाला निकालने के लिए तुरंत बलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। छात्र की पहचान सदानंद मेहेर के रूप में बतायी गयी है। अस्पताल पहुंचने तक उनके गले में जैवलिन फंसा हुआ था। अस्पताल में उनके गले से जैवलिन को सफल आपरेशन के बाद बाहर निकाला गया।
उधर जिला प्रशासन ने छात्र को रेडक्रास कोष से 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। जिलाधिकारी चंचल राणा ने बताया कि उनका चिकित्सा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगी।
जानकारी के मुताबिक, नौवीं क्लास का छात्र आज सुबह स्कूल गया था। वह स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान शामिल हुआ था। इसी दौरान एक भाला अचानक उनके गले में घुस गया, जिससे अन्य छात्रों में दहशत फैल गई।
पीड़िता के परिजनों ने इस घटना के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता के चाचा अच्युतानंद मेहर ने कहा कि इस तरह की घटना स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही के कारण हुई है। हम अपने बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। इधर,
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री के सचिव (5-टी) वीके पांडियन ने बलांगीर कलेक्टर से बात की और लड़के की स्थिति के बारे में पूछताछ की और हर संभव सहायता का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लड़के को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है और इलाज के लिए सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …