-
दस्तखत अभियान व पदयात्रा आयोजित
-
उच्च शिक्षा मंत्री व खेल मंत्री हुए शामिल
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर व राउरकेला में आगामी 13 से 29 तक पुरुष हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। दोनों शहरों में इस वैश्विक प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व राज्य सरकार द्वारा इसे आकर्षक बनाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में भुवनेश्वर स्थित रमादेवी महिला विश्वविद्यालय में महिला हॉकी प्रतियोगिता, दस्तखत अभियान तथा सामूहिक पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रयासों से विश्व के हॉकी नक्शे में ओडिशा एक विशेष स्थान हासिल कर पाया है। हॉकी को और लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार अनेक कदम उठा रही है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों को भी इस दिशा में कार्य करना चाहिए।
राज्य के खेल व युवा सेवा मंत्री तुषार कांति बेहरा ने कहा कि खेल विभाग की ओर से सुंदरगढ़ जिले के 17 प्रखंडों में 17 हॉकी स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। राउरेकला के बिरसा मुंडा स्टेडियम की अवसंरचना को और विकसित किया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
