Home / Odisha / युवकों के समूह ने की एक हत्या, दूसरा गंभीर

युवकों के समूह ने की एक हत्या, दूसरा गंभीर

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के गंगापुर में कल रात युवकों के एक समूह के हमले में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान कलियागुड़ा गांव के अमर राउत के रूप में हुई है। घायल युवक शिव प्रधान उसी गांव का है।
बताया जा रहा है कि बड़ाबोरसिंगी-खरियागुड़ा रोड पर कल रात कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में भंजनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां राउत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रधान की हालत बिगड़ने पर उसे ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …