Home / Odisha / ओडिशा में कई स्थानों पर कोहरे की संभावना

ओडिशा में कई स्थानों पर कोहरे की संभावना

भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर कोहरे की संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ट्विट कर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। बुधवार को कोरापुट, रायगड़ा, गंजाम, गजपति, पुरी, कंधमाल, कलाहांडी, बलांगीर, सोनपुर, बौध, अनुगूल, कटक और ढेंकानाल जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
इसी तरह, गुरुवार को कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, बौध, अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, गजपति, गंजाम, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में स्थिति बनी रहेगी।
आईएमडी ने आगे कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान रात या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और इसके बाद ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …