-
नियमों के उल्लंघन पर दो को कारण बताओ नोटिस जारी
आबकारी विभाग और लक्ष्मीसागर थाने की पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कल रात यहां राजधानी स्थित आठ बारों में छापेमारी की और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया।
विभागीय सूत्रों ने कहा कि टीम ने यहां शहर के एकाम्र, दीपाली, पेंटागन, रेन द क्लब, लिव इट अप, रंगीला और दो अन्य बार में छापेमारी की और उनके लाइसेंस तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान नियमों के उल्लंघन के लिए टीम ने दो बार रंगीला और एकम्र को कारण बताओ नोटिस जारी की है। सूत्रों ने बताया कि दोनों बार आधी रात के बाद खुले पाए गए। विभाग की ओर से बताया गया है कि नियमों के अनुसार, बार रात 12 बजे तक अपना व्यवसाय चला सकते हैं, लेकिन रात 12.15 बजे तक रंगीला व एकाम्र बार नियमों का उल्लंघन करते हुए अपना कारोबार करते पाए गए। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इन दो बारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
