-
पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
ढेंकानाल। जिले में गश्ती के दौरान कुछ लोगों द्वारा किये गये पथराव में वन विभाग के कुछ अधिकारी घायल हो गये हैं। यह घटना कल की है। बताया जाता है कि ढेंकानाल के मंडल वन अधिकारी प्रकाश चंद गोगिनेनी और एक वनपाल शनिवार को कपिलाश वन्यजीव अभयारण्य के सनकुरुमातंगा जंगल में गश्त पर गये थे। इस दौरान उन्होंने जंगल से पत्थर लदे एक ट्रक को आते देखा और उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया। दस्तावेज दिखाने को कहा तो ट्रक में सवार लोगों ने डीएफओ के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीएफओ और उनके कर्मचारियों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
