Home / Odisha / 2024 में बीजद को मिलेगी 125 सीटें – सुशांत सिंह

2024 में बीजद को मिलेगी 125 सीटें – सुशांत सिंह

भुवनेश्वर। पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में भारी जीत से बीजद खासा उत्साहित है। बीजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री सुशांत सिंह ने शनिवार को आगामी 2024 आम चुनाव के लिए एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में बीजू जनता दल 147 विधानसभा सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि 2024 में आम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री फिर से पश्चिम ओडिशा के एक सीट से चुनाव लड़ें, यह हम अनुरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पद्मपुर में किये गये वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आगामी जनवरी माह में पद्मपुर के दौरे पर आ सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …