Home / Odisha / महिला स्वयं सहायक समूहों के काम करने के लिए मिशन शक्ति होगा विशेष विभाग – मुख्यमंत्री

महिला स्वयं सहायक समूहों के काम करने के लिए मिशन शक्ति होगा विशेष विभाग – मुख्यमंत्री

 

भुवनेश्वर. महिला स्वयं सहायिका समूहों के काम करने के लिए मिशन शक्ति को विशेष विभाग बनाया जाएगा. महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि यह विभाग माताओं के लिए समर्पित होगा. उन्होंने कहा कि माताओं का संघर्ष, आत्मविश्वास व सफलता ने उन्हें सम्मोहित किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायिका समूहों ने आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दे रही है. उनकी सरकार माताओं के अधिकार व कल्याण के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि दुति चांद, प्रतिभा राय जैसी प्रतिभाओं ने राज्य का गौरव बढ़ाया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …