-
कहा-मीडिया की नैतिकता की जड़ों को पकड़कर सत्य की खोज और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना ही दिखा सकता है सही दिशा
-
मुख्यमंत्री का सबको मिलकर सशक्त, खुशहाल और समृद्ध ओडिशा बनाने का आह्वान किया
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि हर जिम्मेदार मीडिया हाउस को फिजूल की बातों के बजाय लोगों के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। वह राजधानी स्थित एक होटल में एक मीडिया हाउस की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मीडिया हाउस को बधाई देते हुए पटनायक ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया सर्वव्यापी है। इसकी उपस्थिति बड़े पैमाने पर है और यह अपनी सूचनाओं के जरिए लोगों के मन में हलचल मचा देती है। समाचार प्रस्तुतकर्ताओं और उपभोक्ताओं के लिए यह वास्तव में कठिन समय है। इस संदर्भ में मीडिया की नैतिकता की जड़ों को पकड़कर सत्य की खोज और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना ही सही दिशा दिखा सकता है। हर जिम्मेदार मीडिया हाउस को फालतू की बातों के बजाए लोगों के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि ओडिशा कई क्षेत्रों में स्पष्ट परिवर्तन के साथ विकास के मोर्चे पर बड़े पैमाने पर प्रगति कर रहा है। एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रणाली की पृष्ठभूमि में हम अब आर्थिक उछाल देखने के कगार पर हैं। हाल ही में आयोजित मेक-इन-ओडिशा-3.0 में हमें 10.5 लाख करोड़ रुपये के भारी निवेश के इरादे प्राप्त हुए हैं। इसमें 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की क्षमता है। इसके बाद यह अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है। हमें मीडिया सहित समाज के हर क्षेत्र से अपने लोगों के समर्थन की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने सभी से एक सशक्त, खुशहाल और समृद्ध ओडिशा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
