Home / Odisha / विमसार में चिकित्साधीन आईटीआई छात्र की मौत

विमसार में चिकित्साधीन आईटीआई छात्र की मौत

  •  करेंट लगने से हो गया था जख्मी

संबलपुर। वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में चिकित्साधीन आईटीआई छात्र की आखिरकार मौत हो गई। मृत छात्र का नाम सौम्यरंजन भोई बताया गया है तथा वह बलांगीर शहर के शांतिपाड़ा का रहनेवाला था। मिली जानकारी के अनुसार सौम्यरंजन बलांगीर के सरकारी आईटीआई का छात्र था। परसोंं वह अपने घर के उपर कपड़ा सूखा रहा था, इस दौरान 11 केभी बिजली तार की संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  उसे आनन-फानन में वीर सुरेन्द्र साय मेडिकल में दाखिल कराया गया, वहांपर चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गई। बुर्ला मेडिकल पुलिस चौकी के अधिकारियों ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …