Home / Odisha / बालेश्वर में बहुचर्चित हत्याकांड के 12 दोषियों को उम्रकैद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बालेश्वर में बहुचर्चित हत्याकांड के 12 दोषियों को उम्रकैद

बालेश्वर। बालेश्वर जिले में साल 2017 के बहुचर्चित हत्याकांड के 12 दोषी लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। इसके साथ ही सभी जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पुराने बालेश्वर में एक नाई की दुकान के अंदर साल 2017 के बहुचर्चित हत्याकांड इन सभी को दोषी करार दिया तथा उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, मामले के एक अन्य आरोपी अभिजीत सिंह को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। उल्लेखनीय है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर साल 2017 में ओल्ड बालेश्वर इलाके में एक नाई की दुकान के अंदर गाबागांव के जयंत दास नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …