Home / Odisha / नारी जेल में भी विश्व महिला दिवस मनाया गया

नारी जेल में भी विश्व महिला दिवस मनाया गया

 

संबलपुर। स्थानीय नारी बंदी निकेतन में भी रविवार को विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। लायंस क्लब ऑफ संबलपुर सिल्क एवं शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान  जेल में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें जेल के दर्जनों महिला कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त जुगलेश्वरी दास एवं नारी बंदी निकेतन इंचार्ज रूनीबाला देवी विशेष तौरपर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में लायंस क्लब ऑफ संबलपुर सिल्क एवं शहरी विकास मिशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। अंत में डी एस सिंहदेव ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …