Home / Odisha / एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप की ट्रॉफी का टूर शुरू

एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप की ट्रॉफी का टूर शुरू

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया रवाना

  •  हॉकी विश्व कप को लेकर देश में उत्साह जागृत करने का लक्ष्य

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की ट्रॉफी टूर को देश में जागरुकता फैलाने के लिए रवाना किया। उन्होंने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को ट्रॉफी सौंपकर इसकी भुवनेश्वर में आधिकारिक तौर पर टूर की शुरूआत की। ट्रॉफी टूर की शानदार सफलता की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर पूरे भारत में विश्व कप के लिए उत्साह का निर्माण करेगा। हम 16 टीमों की मेजबानी करेंगे और मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। मुझे यकीन है कि यह टीमों और प्रशंसकों के लिए एक यादगार विश्व कप होगा।
इस अवसर पर खेल एवं युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा, आयुक्त सह सचिव आर विनील कृष्णा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव सहित अधिकारी और हॉकी खिलाड़ी मौजूद थे।
ट्रॉफी 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जायेगी। इस टूर के जरिये हॉकी प्रेमियों और जनता को इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।
अगले 21 दिनों में ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाएगी।
इसके साथ ही ओडिशा में हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सभी जिलों का दौरा करेगी। ट्रॉफी सुंदरगढ़ के उन 17 ब्लॉकों में भी जायेगी, जो हॉकी के लिए प्रसिद्ध हैं।
भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम लौटने से पहले यह ट्रॉफी राउरकेला जायेगी, जहां फाइनल 29 जनवरी 2023 को खेला जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …