-
ओडिशा में 10.48 लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले
-
10.37 लाख रोजगार होंगे सृजित
-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी को दिया धन्यवाद
भुवनेश्वर। राजधानी स्थित जनता मैदान में आयोजित मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 में राज्य में निवेश के लिए जमकर धनवर्षा हुई। निवेशकों ने ओडिशा में 10,48,830 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिये हैं। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विट कर दी है। उन्होंने बताया कि ओडिशा में नये निवेश से 10,37,701 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 में शामिल होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज अपने ट्विटर पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 में 18,785 डेलिगेट्स ने पंजीकरण कराया था। इसमें 279 वक्ताओं ने 38 व्यावसायिक सत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला तथा निवेशकों को निवेश के फायदे तथा राज्य सरकार की नई पॉलिसी के तहत बनाये गये ईको-सिस्टम को रेखांकित किया। इस कॉन्क्लेव में 22 सेक्टरों में 741 प्रोजेक्ट घोषित किये गये। उल्लेखनीय है कि इस कॉन्क्लेव के दौरान ओडिशा सरकार ने विभिन्न सेक्टरों के लिए अपनी पॉलिसियां लॉंच की, जिसमें निवेश को बढ़ावा देने को लेकर फोकस किया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
