Home / Odisha / बालेश्वर में सड़क हादसे में तीन की मौत

बालेश्वर में सड़क हादसे में तीन की मौत

बालेश्वर. जिले के बालियापाल थाना क्षेत्र के खालमुहाणी चौक के निकट रविवार सुबह दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो की पहचान शंकर पंडित व गंगाधर पात्र के रुप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक का परिचय नहीं मिल पाया है. शंकर व गंगाधर का घर पास के सान मइँसाडी गांव में हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर व गंगाधर बाइक के जरिये अपने गांव से बालियापाल जा रहे थे. तभी सामने से आ रही एक बाइक के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई है. इस कारण घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच कर शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …