-
गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रर लिमिटेड और भारत मसाला समेत कई कंपनियां हुईं सम्मानित
भुवनेश्वर। राजधानी स्थित जनता मैदान में आयोजत मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 में राज्य के निर्यातकों को सम्मानित किया गया। राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर आयोजित एक सत्र में ओडिशा के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री प्रताप केशरी देव ने
निर्यात में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को प्रसस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रर लिमिटेड और भारत मसाला समेत कई कंपनियां सम्मानित की गयीं। गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रर लिमिटेड के सीएमडी महेंद्र गुप्ता और जीतेंद्र मोहन गुप्ता ने यह सम्मान ग्रहण किया तथा राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनको और आगे काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
