Home / Odisha / पारादीप पोर्ट से पार्सियल शिपमेंट शुरू
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पारादीप पोर्ट से पार्सियल शिपमेंट शुरू

  •  सेवा का होगा विस्तार

  •  पूर्वी भारत के पोर्टे से महंगे समुद्री भाड़ा और कंनेटर की सुविधा का मुद्दा भी उठा

भुवनेश्वर। ओडिशा के निर्यातकों के लिए खुशी की खबर है। पारादीप पोर्ट से कंटेनर आधारित पार्सियल शिपमेंट की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। बहुत जल्द ही बड़े पैमाने पर कंटेनर आधारित शिपमेंट सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी यहां के जनता मैदान में आयोजित मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव-2022 में निर्यातकों को संबोधित करते हुए पारादीप पोर्ट के अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आंशिक तौर पर कंटेनर आधारित पार्सियल शिपमेंट की सुविधा शुरू हो चुकी है। बहुत जल्द ही इसका दायरा बढ़ा जायेगा। उल्लेखनीय है कि अभी तक पारादीप पोर्ट से निर्यात के लिए बल्क शिपमेंट सुविधा उपलब्ध थी। पारादीप पोर्ट की तरफ से बताया गया है कि इसके लिए बड़ी शिपिंगलाइन कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है और उनकी प्रतिक्रियाएं सकारात्मक मिली हैं। इसके साथ पारादीप में देश-विदेश के कई पोर्टों की तुलना में कम खर्च पर पोर्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराता है, जिससे निर्यातकों की आय में बढ़ोतरी होती है और वे प्रतिस्पर्धी दर पर सौदेबाजी कर पाते हैं।
पूर्वी पोर्ट से महंगे मिलते हैं कंटेनर
इस दौरान निर्यातकों ने पूर्वी भारत के पोर्ट से महंगे कंटेनर और महंगे समुद्री भाड़े का मुद्दा भी उठाया। बताया जाता है कि पश्चिम भारत के पोर्ट पर जहां पांच से छह सौ डॉलर पर समुद्री भाड़ा और कंटेनर की सेवाएं उपलब्ध होती हैं, वहीं पूर्वी भारत के पोर्ट पर यह दर दोगुनी या तीन गुनी के बराबर हो जाती है। ऐसी स्थिति में पूर्वी क्षेत्र के निर्यातकों को प्रतिस्पर्धा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पारादीप पोर्ट ने इसके समाधान निकालने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही सस्तेदर यह सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …