-
इंडिया में निवेश को लेकर पहले राज्य के रूप में चुना
-
जापान के राजदूत ने हिन्दी में बोलकर लोगों का दिल जीता
भुवनेश्वर। जापान के निवेशक ओडिशा पर फिदा हो गये हैं। उन्होंने भारत में इसे सबसे पसंदीदा राज्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भारत में निवेश करेंगे तो उनका पहला पसंद का राज्य ओडिशा होगा।
यह बातें यहां के जनता मैदान में चल रहे मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 में जापान से आये निवेशकों ने कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये आंकड़े और पॉलिसी काफी आकर्षक हैं। साथ ही राज्य की राजनैतिक स्थिरता भी औद्योगिक विकास के संरचना को मजबूती प्रदान कर रही है।
साथ ही निवेशकों ने कहा कि मौजूदा समय में जापान-भारत के आर्थिक रिश्ते परवान चढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में दोनों देश आर्थिक भागीदारी के सबसे बड़े सहयोगी होंगे। निवदेशकों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिये भारत और जापान के बीच अवसरों को पेश किया, जहां दोनों के उपभोक्ता तथा अवसरों को बल दिया गया था।
इस मौके पर संबोधित करते हुए भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने हिंदी में संबोधित करते भारतीय लोगों का दिल जीत लिया। कुछ समय अंग्रेजी में तो कुछ समय वह हिन्दी में संबोधित करते रहे। सुजुकी ने कहा कि भारत अवसरों का देश है। यहां राजनैतिक स्थिरता ने देश को एक नयी दिशा दी है। राज्य में 22 साल की राजनैतिक स्थिरता ने संरचनाओं को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा हम आश्वसान देते हैं कि यदि भारत में जापान निवेश करेगा, तो सबसे पहले हम निवेश के लिए ओडिशा राज्य को चयनित करेंगे। इसके साथ ही भारत-जापान के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए दोनों देशों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कुछ शीर्ष नेतृत्व को भी याद किया, जिन्होंने भारत-जापान के संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
