भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्थित कीट डीम्ड विश्वविद्यालय को नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इण्डियन चैंबर्स ऑफ कमर्स की ओर से फिक्की इण्डिया स्पोर्ट्स अवार्ड प्रदान किया गया। कीट जीम्ड विश्वविद्यालय की ओर से यह अवार्ड कीट के महानिदेशक डॉ.गगनेंदु दाश ने ग्रहण किया। गौरतलब है कि कीट विगत लगभग 20 वर्षों से खेल के क्षेत्र में अनेक ओलंपियन समेत अनेक उल्लेखनीय और प्रशंसनीय मुकाम अर्जित किया है जिसके बदौलत यह फिक्की अवार्ड कीट को मिला है। अपनी प्रतिक्रिया में कीट-कीस-कीम्स के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रो. अच्युत सामंत ने फिक्की के प्रति आभार जताते हुए अपने कीट डीम्ड विश्वविद्यालय में खेल को उत्तरोत्तर बढावा देनेवाले डॉ.गगनेंदु दाश तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। आयोजित सम्मान समारोह में फिक्की के निर्वाचित प्रेसिडेंट तथा इण्डियन मेटल एण्ड फेरो एलाज लिमिटेड के प्रबंधनिदेशक सुभ्रकांत पण्डा,विजय लोकपल्ली, चेयरपरशन, इण्डियन स्पोर्ट्स अवार्ड पैनल, अनेक खेल पत्रकार, लेखक, संजोग गुप्ता, चेयरपरशन स्पोर्ट्स तथा युवा कल्याण कमेटी, फिक्की तथा स्पोर्ट्स, डीस्ने स्टार समेत डा अमित भल्ला आदि उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
