
भुवनेश्वर। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय की जयंती पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी तथा लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय की जयंती पर श्रद्धांजलि। वह एक श्रेष्ठ राजनेता होने के साथ साथ गांधीजी के विचार व आदर्शों के प्रसार, साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेगा।
इधर, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय को जयंती पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने श्रद्धांजलि दी है। श्री प्रधान ने ट्वीट कर यह श्रद्धांजलि दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
