Home / Odisha / ओडिशा में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी

  •  20 से अधिक स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मौसम विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, ओडिशा में 20 से अधिक स्थानों पर तापमान कल रात 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जी उदयगिरि में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, फूलबाणी और दरिंगीबाड़ी में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से सिमिलिगुड़ा में बीती रात 10.9 डिग्री सेल्सियस, किरी में 9.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 12.5 डिग्री सेल्सियस, अनुगूल में 12.6 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 11 डिग्री सेल्सियस, भवानीपाटणा में 14.2 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 14.7 डिग्री सेल्सियस, बारिपदा में 14 डिग्री सेल्सियस, देवगढ़ में 11.7 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 13 डिग्री सेल्सियस, बरगड़ में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बलांगीर में 13.6 डिग्री, झारसुगुड़ा में 11.2 डिग्री, सुंदरगढ़ में 12 डिग्री, हीराकुद में 12.8 डिग्री, केंद्रापड़ा में 14 डिग्री, चांदबाली में 14.9 डिग्री, और संबलपुर में तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भुवनेश्वर में रात का तापमान गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस और कटक में 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
इसके अलावा, ढेंकानाल, नवरंगपुर, भद्रक और टिटिलागढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …