
भुवनेश्वर। राज्य के सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने रिश्वत लेने के मामले में एक ओडिशा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक धर-दबोचा है। इनकी पहचान मदन मोहन प्रधान के रूप में बतायी गयी है। यह जानकारी यहां विजिलेंस की ओर से दी गयी है। बताया गया है कि प्रधान को एक वादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया है। प्रधान बौध पुलिस थाना अंतर्गत जन्हापंका पुलिस चौकी में तैनात हैं।
बताया गया है कि प्रधान ने बौध थाने में दर्ज एक मामले में शामिल एक व्यक्ति से 15 हजार रुपयों की मांग की थी। मामले में सबूतों को मजबूत करने के लिए कानून की मजबूत धाराओं को जोड़ने के लिए इस रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में वह जांच अधिकारी थे। इसकी शिकायत के बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया तथा उन्हें धर-दबोचा। अधिकारियों ने प्रधान के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की और उसे जब्त कर लिया।
इधर, ब्रह्मपुर सतर्कता प्रभाग द्वारा दर्ज एक मामले में एएसआई पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
