Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा में अर्चना नाग मामले में हंगामा

ओडिशा विधानसभा में अर्चना नाग मामले में हंगामा

  •  सदन शुक्रवार तक स्थगित

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बहुचर्चित लेडी ब्लैकमेलर अर्चना नाग का मुद्दा उठा। शाम को पांच बजे सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तब विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दो को उठा कर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कठघरे में खडा करते हुए सदन में हंगामा किय़ा। विपक्षी भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने सदन के बीच में आकर नाराबाजी की। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह साढे दस बजे तक स्थगित कर दिया।
कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिह मिश्र ने इस मामले को उठाकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रवर्तन निर्देशालय की जांच सही दिशा में चल रही है। राज्य की पुलिस जिन लोगों को क्लिन चीट देकर छोड़ रही थी। ईडी उन्हें गिरफ्तार कर रही है, लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री मौन हैं। इस कारण कांग्रेस मुख्यमंत्री से त्यागपत्र की मांग कर रही है। इसी तरह प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन चरण मांझी ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने भी इस मामले में मुख्यमंत्री से त्यागपत्र की मांग की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …