केंदुझर। जिले में कुसेई नदी पर बना निर्माणाधीन पुल के सोमवार को गिर जाने से तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। उनमें से एक को गंभीर हालत में आनंदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल के बाद पुल का काम शुरू हुआ था। आज सुबह मजदूर उस पर काम कर रहे थे तभी पुल का एक हिस्सा टूट गया। इसे जोड़ने वाली बीम भी नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर घासीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने निर्माण कंपनी के काम पर सवाल खड़े कर दिये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
