-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और धर्मेन्द्र प्रधान ने दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा बाम्बे प्रेसिडेन्सी के पूर्व राज्यपाल डा हरेकृष्ण महताब की जयंती पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधान ने कहा कि डा महताब एक प्रखर राष्ट्रवादी थे तथा स्वतंत्रता के बाद रियासतों को भारत में मिलाने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई।
इसी तरह से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, डा हरेकृष्ण महताब की जयंती श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी तथा ओडिशा प्रदेश के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डा हरेकृष्ण महताब की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनका देश प्रेम, पहले मुख्यमंत्री तथा ओड़िया भाषा व साहित्य की उन्नति में अतुलनीय अवदान के लिए वह हमेंशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
